मध्य प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटों पर भाजपा का कब्जा
(India)
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में दो सीट पर भाजपा के एमजे अकबर और अनिल माधव दवे ने जीत दर्ज की. वहीं तीसरी सीट पर कांग्रेस के विवेक तन्खा को जीत मिली. राज्यसभा के नतीजे आने के बाद राज्य सरकार ने सीएम शिवराज के हवाले से एक बयान जारी किया. बयान में कहा गया, श्मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने एमजे अकबर और अनिल माधव दवे को मध्यप्रदेश से राज्यसभा के सदस्य चुने जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि बौद्धिक क्षमता के धनी अकबर का राज्यसभा में जाना राज्य और राष्ट्रहित के लिए हितकारी होगा.श्वहीं, सीएम शिवराज का चुनाव जीतने वाले तीसरे उम्मीदवार विवेक तन्खा को बधाई नहीं देना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।