फुटपाथ के बच्चों  को रेस्टोcरेंट में एंट्री से रोका, लाइसेंस हो सकता है निरस्त
(India) दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके के एक रेस्टोरेंट ने गरीब बच्चों को अपने यहां घुसने नहीं दिया। उसने कहा कि अगर हम इन बच्चों को खाना खाने देंगे तो हमारे और ग्राहक यहां नहीं आएंगे। दरअसल, सोनाली शेट्टी अपने पति के जन्मदिन पर इन गरीब बच्चों को शिवसागर रेस्टोरेंट में खाना खिलाना चाहती थी लेकिन कल 50 गरीब बच्चों के साथ इसी रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए आउंगी।
सोनाली ने पूरी मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मैं अपने पति के जन्मदिन पर गरीब बच्चों को खाना खिलाने के लिए लाई, जो कि यहां पर फूल बेचने का काम करते हैं। लेकिन रेस्टोरेंट वालों ने हमें निकाल दिया। उसके बाद मैं इन बच्चों को दूसरे रेस्टोरेंट में लेकर गई जहां पर मैंने उनको खाना खिलाया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान मैंने पुलिस को भी फोन किया लेकिन उन्होंने मेरी कोई मदद नहीं की। इसके साथ ही उन्होंने रेस्टोरेंट मालिक पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि अब मैं उनको वहां से भगा दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।