तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने ओरलांडो गोलीबारी के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और दुनिया को भारत से प्रेरणा लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि भारत ने 2,000 से अधिक वर्षों से धार्मिक सौहार्द को बनाए रखा है। अमेरिकी कांग्रेस द्वारा स्थापित थिंक टैंक यूएस इंस्टीटयूट ऑफ पीस में दलाई लामा ने कहा, ओरलांडो में बहुत गंभीर त्रासदी हुई। आइए थोड़ी देर मौन रहकर प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि इस्लाम का सही मायने में पालन करने वाला व्यक्ति कभी भी कत्लेआम नहीं करेगा। उन्होंने दुनिया से कहा कि वह भारत से सीख ले, जो दुनिया के कई प्रमुख धर्मो की स्थली है और जहां लोग सौहार्दपूर्वक रहते हैं। उन्होंने कहा, समस्याओं के बावजूद भारत में 2,000 वर्षों से धार्मिक सौहार्द बरकरार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।