प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के बीच कल दिल्ली में बैठक होनी है, जिसमें मुख्यमंत्री राज्य से जुड़े कई मुद्दे उठाएंगी। इसके साथ ही राज्यसभा में पार्टी के समर्थन पर भी बात हो सकती है। वह एक विशेष विमान से कल सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगी और कल ही चेन्नै लौट आएंगी। जयललिता और पीएम मोदी के साथ बैठक में कावेरी जल विवाद निपटारा अधिकरण के अंतिम आदेश के क्रियान्वयन के लिए कावेरी प्रबंधन बोर्ड और कावेरी जल नियमन समिति के गठन का मुद्दा उठने की संभावना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।