राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी केदारनाथ में पूजा अर्चना के लिए 22 जून को उत्तराखंड की एक दिन की यात्रा करेंगे। वह उस दिन सुबह जॉलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेंगे और फिर सीधे केदारनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। वापसी में राष्ट्रपति देहरादून में कुछ घंटे रहेंगे और उसके बाद वह दिल्ली रवाना होंगे। राज्यपाल के.के. पॉल, मुख्यमंत्री हरीश रावत, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, डीजीपी एम.ए. गणपति और देहरादून के मेयर विनोद चमोली हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। अगर केदारनाथ में मौसम ठीक नहीं रहा तो राष्ट्रपति का विमान गौचर में उतरेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।