जम्मू में दिमागी रूप से अस्थिर एक व्यक्ति ने मंगलवार को कथित रूप से एक मंदिर में तोड़फोड़ की, जिसके विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ ने पुलिस चैकी पर हमला किया और कुछ वाहनों में आग लगा दी। वहीँ प्रसाशन में बढ़ते तनाव को देखते हुए स्थाई तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति शाम में जानीपुर स्थित आप शंभू मंदिर में कथित रूप से घुसा और उसने कुछ चीजों और खिड़की के शीशों के तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बड़ी तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी को पकड़ने की मांग की। जम्मू उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने बताया कि इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और तीन वाहनों में आग लगा दी। बहरहाल, व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।