केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नायक ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच में कहा कि कैराना में बहुसंख्यक समुदाय के कथित पलायन के मामले पर खुद प्रधानमंत्री नजर रख रहे हैं और केन्द्र की ओर से तीन केन्द्रीय मंत्रियों का दल जल्द ही कैराना का दौरा कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेगा। जानकारी के अनुसार, भाजपा की एक टीम आज करैना पहुंचे वाली है। केन्द्रीय आयुष एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीपद नायक मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बहराइच में थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।