भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में धनबाद के बीसीसीएल मुख्यालय स्थित कोयला भवन नेहरू मैदान में आयोजित विकास पर्व में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय कोयला एवं ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम कि शुरुआत की वही केंद्रीय मंत्री का धनबाद व गिरिडीह सांसद व धनबाद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रो से आये विधायकों ने भवय स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय कोयला एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री की योजना के तहत आगामी वर्ष 2019 तक झारखण्ड के सभी गांव में पूर्ण बिजली दी जाएगी जिसके लिए पतरातू में देश का पहला 8 हजार मेगावाट क्षमता वाला बिजली घर के स्थापना की जा रही है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।