सिंडीकेट बैंक के करोड़ों रूपए के घोटाले को लेकर आज सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की ,,, सीबीआई की विशेष अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट में आरोपी सीए भरत बंब और शंकर खंडेलवाल सहित बैंक अधिकारियों के नाम भी शामिल है ,,, जिन पर सीबीआई की ओर से विभिन्न धाराओं में धोखाधडी ,सरकार को राजस्व हानि पहुॅचाने और मिलीभगत कर षडयंत्र करने के आरोप लगाए गए है ,,, सीबीआई की चार्जशीट में सिंडिकेट बैंक उदयपुर शाखा के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक और चार अन्य के खिलाफ करीब 1000 करोड़ रुपये का नुकसान पहुॅचाने का हवाला दिया गया है ,,,सीबीआई ने मामले की जांच के दौरान सामने आए सभी तथ्यों का विस्तार से ब्यौरा चार्जशीट में दिया है जिसमें जांच को आगे जारी रखने की बात भी कही गई है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।