राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी सेल ने आगरा में भ्रूण परीक्षण करते डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। बीकानेर की एक दलाल दंपती आगरा में डॉक्टर के पास भ्रूण परीक्षण के लिए महिलाओं को लाती थी। जिनका नाम मंजू अरोडा और चंद्रप्रकाश अरोडा है। पकड़ा गया डॉक्टर अमित गुप्ता आगरा में रजिस्टर्ड एमबीबीएस डॉक्टर है। दलाल दंपति आगरा में कन्या भ्रूण परीक्षण के लिए तीस हजार रुपए लेते थे। विभाग ने डिकॉय आॅपरेशन यानी एक गर्भवती महिला को भेजा। तीस हजार रुपए में सौदा तय हुआ। जहां उत्तरप्रदेश प्रशासन से स्वीकृति लेने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। डॉक्टर के पास से सवा लाख रुपए ओर मिले। राजस्थान में पीसीपीएनडीटी एक्ट में सख्ती के लिए अब पड़ौसी राज्यों में भ्रूण परीक्षण की सुविधा यहां के सोनोग्राफी सेंटर संचालक दे रहे है। इससे पहले राजस्थान पीसीपीएनडीटी सेल ने हरियाणा में जाकर कार्रवाई की थी,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।