दिल्ली-अलवर के बीच हाईस्पीड ट्रेन को मंजूरी
(India)
दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत के बीच हाईस्पीड ट्रेन चलाने के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) पर तत्काल काम शुरू होगा। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) की बैठक में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने यह घोषणा की। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की 36वीं बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन, उत्तर प्रदेश के मंत्री अभिषेक मिश्रा व राजस्थान के मंत्री राजपाल शेखावत ने केंद्र सरकार के सामने एनसीआर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दे उठाए। दो घंटे चली बैठक में बोर्ड ने छह अहम फैसले किए। क्षेत्र में तीव्रगति से रेल चलाने संबंधी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के वरीयता वाले तीन कॉरीडोर पर आगे का काम तत्काल काम शुरू किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति हो चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।