FEVER बढ़ाने आ गई हैं गौहर खान, देखें ट्रेलर
(Mumbai, Mumbai) बिग बॉस फेम एक्ट्रेस गौहर खान को तो भूले नहीं होंगे आप. गौहर जल्द ही आपको फिल्मी पर्दे पर दिखने वाली हैं. गौहर और राजीव खंडेलवाल आने वाली फिल्म ‘फीवर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में गौहर खान काफी हॉट लुक में दिखी हैं. इस ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में राजीव सीरियल किलर की भूमिका में है जिसके लिए ‘खूबसूरती आम बात है और खूबसूरत लड़किया रोज की बात…’. और अचानक इसी बीच एक हादसा होता है और राजीव की यादश्त चली जाती है. फिर उसकी यादाश्त कैसे वापस आती है. क्या ये सिर्फ हादसा था या कोई साजिश थी ये फिल्म देखने के बाद आपको पता चलेगा.
इससे पहले जब फिल्म का पहला लुक जारी हुआ था तभी इसका अंदाजा था कि इस फिल्म में दोनों काफी हॉट दिखने वाले हैं क्योंकि फर्स्ट लुक में ही राजीव और गौहर एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे थे. राजीव झावेरी के निर्देशन में बन रही ‘फीवर’ के प्रोड्यूसर रवि अग्रवाल, महेश बेलकुंद्री, अजय छाबरया और रजत मंजूनाथ हैं. फिल्म का टीजर 10 जून को जारी किया जा चुका है. फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।