प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचैलिया क्रिस्टियन मिशेल जेम्स और दो अन्य के खिलाफ एक ताजा चार्जशीट दाखिल की है। इससे पहले 9 जून को मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआई गुजरात कैडर के एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर चुकी है। यह एसआईटी इस बात की जांच करेगा कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे के लिए किन-किन लोगों को रिश्वत दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3600 करोड़ रूपए के वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे में धनशोधन के सिलसिले में एक नया आरोप पत्र दाखिल किया है जो ब्रिटिश नागरिक और कथित बिचैलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स तथा उनके कुछ भारतीय सहयोगियों की भूमिका से संबंधित है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।