जेडीए प्रवर्तन अधिकारी1 लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
(India)
राजधानी जयपुर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेडीए प्रवर्तन अधिकारी सुरेश परेवा को 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ,,,आरोपी सुरेश के पास जेडीए जोन 5 और 11 का चार्ज था ,,, मामले की जांच में जुटे एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि श्याम नगर निवासी परिवादी ने एसीबी ने आरोपी सुरेश परेवा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी ,,, जिसमें अतिक्रमण हटाने को लेकर 4 लाख रूपए रिश्वत मांगने का हवाला दिया गया था ,,,शिकायत को पुख्ता करने के बाद एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया ,,, और इस कार्रवाई को अंजाम दिया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।