एनआरएचएम टैंडर घोटाले में एसीबी ने जांच का दायरा आगे बढ़ाया है तो घोटाले की परतें और खुल रही है। दरअसल टैंडर घोटाले में एक घोटाला आरोग्य रथों को लेकर भी किया गया था। तीन महीने ये रथ गांव ढाणियों में जाने थे और इन रथों के जरिए ग्रामीणों को आरोग्य राजस्थान के अलावा अन्य विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करना था। लेकिन एसीबी को शिकायत मिली कि इस रथ के टैंडर में बड़ी गड़बड़ी कर करोड़ों रुपयों की हेराफेरी की गई है। एसीबी ने इस मामले में बिना विभाग को बीच में लिए सीधे प्रदेश के सभी सीएमएचओ को पत्र लिखा है और पांच बिंदूओं में सवालों के जवाब मांगे हैं। सूत्रों के मुताबिक हर जिले से इसकी नकारात्मक रिपोर्ट मिली है। झुंझुनूं में भी इस दिशा में नकारात्मक रिपोर्ट भिजवाई गई है। झुंझुनूं सीएमएचओ ने बताया कि 16 अक्टूबर 2015 को खाद्य मंत्री हेमसिंह भडाना ने जब इस रथ को हरी झंडी दिखाई। उसके बाद से यह रथ दिखाई नहीं दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।