जीएसटी बिल का रास्ता साफ, तमिलनाडु को छोड़ सभी राज्य हुए राजी
(DELHI, India) त्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी पर राज्य के वित्तमंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें जेटली की तरफ से जीएसटी का ड्राफ्ट भी जारी किया गया। बैठक के बाद जेटली ने कहा कि तमिलनाडु को छोड़कर बाकी तकरीबन सारे राज्य जीएसटी पर राजी हैं। इस बीच, दिल्ली में तमिलनाडु की सीएम जयललिता ने नरेद्र मोदी से मुलाकात की। चुनाव जीतने के बाद जयललिता की यह मोदी के साथ पहली मुलाकात थी। समझा जाता है कि दोनों के बीच जीएसटी पर भी चर्चा हुई। बता दें कि जीएसटी देशभर में एक टैक्स सिस्टम लागू करने के लिए लाया जाना है। मंत्रियों के साथ अगले दौर की बैठक इस मामले को लेकर जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगी। देशभर में आज एक ही चीज अलग-अलग राज्य में अलग-अलग दाम पर बिकती है। इसकी वजह है कि अलग-अलग राज्यों में उसपर लगने वाले टैक्सों की संख्या और दर अलग-अलग होती है। अब ये नहीं होगा और जीएसटी वसूल लिया जाएगा और उसके बाद उसके लिए आगे कोई चुंगी पर, बिक्री पर या अन्य कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
वही इस मामले को लेकर कांग्रेस ने कहा कि अगर कांग्रेस तथा कुछ अन्य दलों की चिंताओं पर संसद के मानसून सत्र से पहले गौर किया जाता है तो वह लंबे समय से अटके जीएसटी विधेयक को पारित कराने के पक्ष में है। कांग्रेस ने अगर सरकार उसके तथा कुछ अन्य दलों द्वारा मांगे गये संशोधनों पर सहमत होती है तो पार्टी इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहती। काग्रेस ने कहा है कि सरकार संशोधन की मांग करने वाले कांग्रेस तथा अन्य दलों को संतुष्ट करती है तो कोई समस्या नहीं है। इस बारे में अभी बोलना जल्दबाजी होगा क्योंकि मानसून सत्र में अभी डेढ़ महीने का वक्त है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।