धोनी ने तोड़ दिया रणतुंगा का रिकॉर्ड
(India) भारत के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुधवार को तीसरे वन-डे के दौरान इतिहास रच दिया। वे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय वन-डे मैचों में टीम का नेतृत्व संभालने के मामले में अर्जुन रणतुंगा को पीछे छोड़कर तीसरे क्रम पर पहुंच गए। धोनी का यह कप्तान के रूप में 194वां अंतरराष्ट्रीय वन-डे है। उन्होंने इससे पहले अपने नेतृत्व में खेले गए 193 मैचों में से 106 मैचों में जीत दर्ज की जबकि टीम को 72 मैचों में हार झेलनी पड़ी। 4 मैच टाई रहे जबकि 11 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल पाया। धोनी अंतिम वन-डे से पहले श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा की बराबरी पर थे, रणतुंगा ने 193 वन-डे में श्रीलंका की कमान संभाली है।
सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है। पोटिंग ने सबसे ज्यादा 230 वन-डे मैचों में टीम की कमान संभाली हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने 165 मैच जीते जबकि 51 मैचों में हार झेलनी पड़ी। 2 मैच टाई रहे जबकि 12 मैच बेनतीजा रहे। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग है, जिन्होंने 218 वन-डे मैचों में टीम का नेतृत्व किया है। उनकी अगुआई में कीवी टीम ने 98 मैच जीते और 106 मैच हारे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।