वीडियोः जैकी चैन ने तुनक तुनक तुन पर सोनू सूद के साथ किया भांगड़ा
(MAHARASHTRA, India) लीवुड एक्टर जैकी चैन ने दलेर मेहंदी के गाने पर जमकर ठुमके लगाए. जैकी ने दलेर के पंजाबी गाने 'तुनक तुनक तुन तारा रा' पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के साथ मंच पर डांस किया. हाल ही में जैकी चैन 19वें शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पंजाबी गीत 'तुनक तुनक तुन' पर थिरकते नजर आए. व्यक्ति हैं. उन्होंने टि्वटर पर लिखा, "मैं सबसे विनम्र व्यक्ति को जानता हूं. जैकी चैन. बता दें कि पिछले काफी समय से जैकी अपनी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ की शूटंग में व्यस्त थे. इस फिल्म की शूटिंग भारत में भी की गई है. फिल्म के एक गाने के लिए उन्होंने बॉलीवुड कॉरयोग्राफर फराह खान से डांस भी सीखा था. सोनू ने अपने डांस का एक वीडियो टि्वटर पर भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि भाई जैकी चैन के साथ बिना तैयारी के डांस. शंघाई 'कुंग फू योग'. सोनू का कहना है कि जैकी चैन विनम्र एसआईएफएफ 2016 रेड कार्पेट. 'कुंग फू योग'."
भारत में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्म समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे. फिल्म 'कुंग फू योग' उसी का हिस्सा है. इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी. सोनू ने इस फिल्म की पूरी टीम की एक तस्वीर भी शेयर की. ब्लैक एंड व्हाइट (श्वेत और श्याम) रंग की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "सर्वश्रेष्ठ टीम जैकी चैन, "रैनी हर्लीन ('क्लिफहैंगर', 'डाई हार्ड' के निदेशक) के साथ." स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग जयपुर और आइसलैंड में हुई.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।