केंद्र की मोदी सरकार कैबिनेट में फेरबदल कर सकती है। खबरों के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले फेरबदल संभव है। सूत्रों और टीवी रिपोर्ट्स की मानें तो कैबिनेट में चार नए मंत्रियों को जगह मिल सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि इनमें से एक मंत्री यूपी से हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार की कैबिनेट में फेरबदल मंत्रियों के दो साल के रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रपति से भी समय मांगा गया था। खबरों की मानें तो अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला और रसायन मंत्री निहालचंद का मंत्री पद भी जा सकता है। इनके अलावा अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की कुर्सी भी जा सकती है। यूपी में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यूपी के किसी मंत्री को केंद्र सरकार की कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इनमें इलाहाबाद से सांसद श्यामा चरण गुप्ता शामिल हैं। इनके अलावा मुख्तार अब्बास नकवी, जबलपुर से सासंद राकेश सिंह, बीजेपी महासचिव ओम माथुर भी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।