(India)
कश्मीर के सोपोर शहर में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर आज (शुक्रवार) सुबह चना मोहल्ला इलाके में एक घर को घेर लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षाबल जैसे ही घर के करीब पहुंचे छिपे बैठे आतंकवादियों ने उन पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसी खबरें हैं कि दो आतंकवादी घर के अंदर से गोलियां चला रहे हैं।’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।