बालोतरा में पूर्व विधायक मदन प्रजापत की गिरफ्तारी से पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जमकर लाठी भाटा जंग हो गई। दरअसल मामला चार दिन पूर्व रिको क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान पूर्व विधायक की ओर से रिको के क्षेत्रीय अधिकारी को थप्पड़ मारने को लेकर पुलिस में मामला दर्ज हुआ था। जिस के विरोध में आज कांग्रेस की और से धरना दिया गया धरने में पूर्व सांसद हरीश चैधरी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए। धरना स्थल पर मदनप्रजापत के पहुंचते ही पुलिस बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार किया जिस पर वह मौजूद कार्यकर्ता भड़क उठे और पुलिस के साथ हाथा पाई और पथराव कर दी और पुलिस की मोटर साइकिल को आग के हवाले कर दिया.....पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोड़े। बाद में जिला कलेक्टर व् एसपी भी बालोतरा पहुंचे और हालत का जायजा लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।