शीला दीक्षित के खिलाफ एसीबी जांच को मंजूरी
(India)
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने 400 करोड़ रुपये के वाटर टैंकर घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खलिाफ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा यानी एसीबी से जांच के लिए अपनी मंजूरी दे दी. केजरीवाल सरकार ने 13 जून को इस घोटाले में शीला दीक्षति के खलिाफ सीबीआई या एसीबी जांच के लिए सिफारिश की थी. उप राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद पूर्व सीएम के खिलाफ जांच का रास्ता साफ हो गया है. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने हाल में इस घोटाले की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की थी, जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने शीला दीक्षति के खिलाफ जांच की सिफारिश की. रिपोर्ट में संकेत दिया गया था कि दिल्ली जल बोर्ड की तत्कालीन अध्यक्ष शीला दीक्षित और जल बोर्ड के अन्य सदस्य बड़ी अनियमितताओं में लिप्त थे. जल मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखा था. मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस पत्र में इस मामले की सीबीआई या एसीबी जांच का आदेश देने का अनुरोध किया था क्योंकि दोनों ही जांच एजेंसियां सीधे केंद्र के तहत आती हैं....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।