शादी के दूसरे दिन ही फुर्र हो गई दुल्हन
ससुराल से गहने और नकदी लेकर हुई फरार
पति समेत पूरे परिवार को चाय में पिलाई थी बेहोशी की दवाई
(India) नई नवेली दुल्हन शादी के दूसरे ही दिन अपने ससुराल से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। शातिर दुल्हन ने शादी की दूसरी शाम को अपने ससुराल के लोगों को चाय में नशीली दवाई मिला कर पिला दी और उनके बेहोश होने के बाद रात को फरार हो गई। अगली सुबह को पूरे परिवार को होश आया जिसके बाद घर की हालत देख सबके होश उड़ गये। हैरानी की बात है कि पीड़ित परिवार जब सिरसा पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो उनकी फरियाद नहीं सुनी गई।
पिछले करीब एक महीने से न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपी दुल्हन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मीडिया के दबाव के चलते अब आरोपी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिरसा के इंद्रपुरी मोहल्ले का है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।