पंजाब और यूपी चुनाव को ध्यान में रखकर होगा केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल
(India)
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल का काउंटडाऊन शुरू हो गया है। 19 से 23 जून के बीच ये फेरबदल हो सकता है। फेरबदल में कई नाम हटाए जा सकते हैं और कई नए नाम शामिल किए जा सकते हैं। इस फेरबदल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा सकता है। पंजाब और उत्तर प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव है इसलिए इन पर जरूर फोकस किया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश से मनोज सिन्हा और संजीव बालियान प्रमोट किए जा सकते हैं। ये दोनों फिलहाल राज्यमंत्री हैं। पावर मिनिस्ट्री का इंडिपेंडेंट चार्ज रखने वाले पीयूष गोयल भी प्रमोट हो सकते हैं। बिहार से सांसद लघु उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह को इस फेरबदल का नुकसान हो सकता है। गिरिराज अपने बेबाक बयानों के कारण काफी बार चर्चा में रह चुके हैं। इलाहाबाद से सांसद श्याम चरण गुप्ता को शायद मंत्री बना दिया जाए। सर्बानंद सोनोवाल के असम का मुख्यमंत्री बनने के कारण मंत्रिमंडल में मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर स्पोट्र्स इंडिपेंडेंट चार्ज का पद खाली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।