‘जल्द ही पकड़ में होगा आनंदपाल’
(India)
राजस्थान के डीजीपी मनोज भट्ट गुरूवार को अजमेर दौरे पर रहे। इस दौरान पत्रकारो से वार्ता में उन्होंने कहा कि पूरे देश में जीआरपी का स्तर बढ़ेगा। वहीं आनंदपाल मामले में भट्ट ने कहा की ग्वालियर पहुंचने में समय लग गया लेकिन जल्द ही आनंदपाल पकड़ में होगा। एमपी पुलिस और एसटीएफ का इसमे सहयोग मिल रहा है। वहीं नशे के खिलाफ अजमेर पुलिस के प्रेरणा ग्रुप की भट्ट ने तारीफ करते हुए कहा के अच्छे नतीजे होने पर राज्य भर में ऐसे ग्रुप बनाए जाएंगे। अपराधों की कमी पर बात करते हुए कहा की नाकेबंदी और पुलिस छापे मारी से अपराधो में कमी आई है। संगठित अपराध भी कम हुए है। साथ ही केंद्र सरकार हर राज्य में साइबर लेब खोल रही है, 2 से 3 लेब प्रदेश में खोले जाएंगे। राज्य सरकार भी संभाग स्तर पर जल्द ही लेब खोल रही है। वहीं आईएसआईएस की सक्रियता पर भट्ट ने बोलते हुए कहा की राज्य में आईएस आईएस की सक्रियता के प्रमाण नहीं है, पकड़ा गया शक्श भी बाहरी था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।