गुलबर्ग सोसायटी मामले में 11 को उम्रकैद की सजा
(India)
अहमदाबाद की विशेष कोर्ट ने आज 2002 गुजरात दंगों के समय गुलबर्ग सोसायटी में 69 लोगों की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए 24 लोगों में से 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि 12 को 7 साल की जेल और एक को 10 साल की सजा सुनाई। 24 में से 11 लोगों को सीधे तौर पर हत्या का दोषी माना गया है, उन्हें फांसी देने की मांग की गई थी। कोर्ट ने जिन 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है उनको मृत्यु तक जेल में ही दिन काटने होंगे। तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा कि वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करती हैं लेकिन दोषियों को कम सजा मिलने से वे लोग मायूस हुए हैं। जिन लोगों को उम्रकैद नहीं मिली है उनके खिलाफ वे लोग अपील करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।