गुलबर्ग सोसाइटी नरसंहार मामले में अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले पर असंतोष जाहिर करते हुए, इस हत्याकांड में मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद अहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी ने आज कहा कि अदालत ने उनके साथ अन्याय किया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह विशेष एसआइटी अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगी. विशेष एसआइटी अदालत ने आज अपने फैसले में गुलबर्ग सोसाइटी नरसंहार मामले के 11 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।