आतंकी छोटे बंदरगाहों को निशाना बनाने की फिराक में
(India)
नापाक इरादों के साथ दहशतगर्द देश में एक बार फिर 26ध्11 जैसे हमले की कोशिश कर सकते हैं. खुफिया एजेंसियों ने शुक्रवार को सरकार को आगाह किया है कि आतंकी हिंदुस्तान के छोटे बंदरगाहों को निशाना बनाने की फिराक में हैं. यही नहीं, बताया जाता है कि आतंकियों की हिट लिस्ट में एक-दो नहीं बल्कि ऐसे 180 बंदरगाह शामिल हैं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने बताया है कि छोटे बंदरगाह और छोटे द्वीप आतंकियों के निशाने पर हैं. आतंकी इन पर कम सुरक्षा व्यवस्था का लाभ उठाकर हिंदुस्तान में घुसपैठ कर सकते हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।