वायुसेना के लिए आज गौरव का दिन
(India)
भारतीय वायुसेना के इतिहास में आज का दिन एक मील का पत्थर साबित हुआ। आज पहली बार तीन महिला अधिकारी भारतीय वायुसेना में पहली महिला लड़ाकू पायलट के तौर पर शामिल हुई। ये तीन महिला पायलट कैडेट अवनि चतुर्वेदी, फ्लाइट कैडेट मोहना सिंह, फ्लाइट कैडेट भावना कांथा, सुखोई और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों को उड़ाती नजर आईं। इस मौके पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल अरुप राहा भी वहां मौजूद थे।फिलहाल वायुसेना में 1500 से ज्यादा महिलाएं हैं इनमें से सिर्फ करीब सौ ही परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर उड़ाती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।