मल्टीनैशनल कंपनी एस्सार ग्रुप से जुड़े फोन टैपिंग मामले में सरकार ने सख्ती अपनाने हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन टैपिंग मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। इस पूरे मामले को लेकर पीएम मोदी बेहद गंभीर हैं और उन्होंने गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री का साफ मानना है कि सरकारी नीतियों को बनाने में किसी भी बाहरी तत्व का रोल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो सीडी पीएमओ को सौंपी गयी है उसकी जांच की जाएगी और अगर कुछ भी गलत पाया जाता है तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फोन टैपिंग मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील सुरेन उप्पल ने पीएमओ में शिकायत करते हुए सबूत के तौर पर 29 पन्नों के एक दस्तावेज पीएमओ को सौंपे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।