दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का मेगा रिहर्सल जारी
(India)
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. राजधानी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का मेगा रिहर्सल किया जा रहा है. इसमें 12 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। राजपथ पर योग दिवस की भव्य तैयारियां की गई हैं. रविवार शाम होने वाले मेगा रिहर्सल के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक रुट में भी बदलाव किया है. रविवार शाम 5 बजे से राजपथ गाड़ियों के लिए बंद रहेगा। योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने राजपथ तक जाने वाले तमाम रास्ते आम लोगों के लिए बंद कर दिए हैं. 21 जून तक राजपथ से जुड़े रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।