आज पटना के गाँधी मैदान में पतंजलि योग समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस अवसर पर हजारों की संख्या में पटना के नागरिको ने योग कार्यक्रम के तहत योगाभ्यास किया ..इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार के मंत्री रविशंकर प्रसाद थे इस मौके पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार के साथ साथ बीजेपी के कई विधायक मौजूद थे......इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पतंजलि योग समिति ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और बिहार सरकार के सभी मंत्रियो को आमंत्रण दिया था लेकिन किसी ने भी इस कार्यक्रम में भाग नहीं लिया .
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।