आज विश्व योग दिवस है। इस मौके पर हर तरफ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हर किसी ने योग सीखा। वही झुंझुनूं जेल में बंद बंदी और कैदियों में भी योग सीखने की ललक देखने को मिली। सरकार की ओर से मनोनीत किए गए प्राइवेट विजिटर्स की पहल पर विश्व योग दिवस पर बड़ी संख्या में इच्छुक बंदियों-कैदियों को योग की क्रिया सिखाई गई। साथ ही इस मौके पर फैसला लिया गया कि अब हर रविवार को झुंझुनूं जिला जेल में योग शिविर लगाया जाएगा। जिसमें बंदी योग की बारीकियां सीखेंगे और अपने सुविधानुसार नियमित योग करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।