बिहार इंटर टाॅपर मामले में कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद एसआईटी की टीम ने लालकेश्वर और उषा सिन्हा से राजधानी के किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ शुरू कर दी है. कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद केस के आईओ एएसपी राकेश कुमार ने लालकेश्वर दंपती से पूछताछ के लिए 24 पन्नों में सौ सवालों की सूची तैयार की है। इस दौरान दोनों से क्रॉस सवाल भी किए जाएंगे। क्रॉस सवाल के लिए तीन पन्ने में सवाल तैयार किए गए हैं। पूछताछ के समय एसएसपी, सिटी एसपी(मध्य), केस के आईओ एएसपी, मजिस्ट्रेट व डॉक्टर की टीम भी मौजूद रही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।