श्यामप्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर याद किया
(India)
भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनसंघ के संस्थापक डा श्यामप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि आज शाहपुरा में भाजपाईयों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई। भाजपा नगर मंडल व युवा मोर्चा द्वारा हुए आयोजन में भाजपाईयों ने सेटेलाईट चिकित्सालय में मरीजों को फल और बिस्किट का वितरण किया। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष रमेश मारू, युवा मोर्चा अध्यक्ष कालू तेली, नेता प्रतिपक्ष मोहन गुर्जर, पार्षद मधु मारू सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।