आर्ट्स टॉपर रूबी राय गिरफ्तार
(India)
पॉलिटिकल साइंस को प्रॉडिकल साइंस बताने वाली 12वीं की आर्ट्स टॉपर रूबी राय शनिवार को बिहार बोर्ड के ऑफिस पहुंची। एक्सपर्ट्स की टीम ने रूबी का रिव्यू टेस्ट लिया। वह ठीक से जवाब नहीं दे पाई। टेस्ट में फेल होते ही उसके रिजल्ट को रद्द कर दिया गया। इसके तुरंत बाद टॉपर्स घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने रूबी को अरेस्ट कर लिया। टीम पहले ही वाॅरंट के साथ पहुंची थी। एसआईटी ने बोर्ड को कहा था कि कोई आरोपी टॉपर आए तो सूचना दी जाए। इसी के बाद गिरफ्तारी हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।