जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में एक अफसर समेत 8 जवान शहीद हो गए जबकि 21 जवान घायल हुए. मुठभेड़ के बाद 2 आतंकियों को भी मार गिराया. मारे गए आतंकी पाकिस्तानी हैं। आपको बता दें कि पुलवामा के पंपोर से सीआरपीएफ की 161वीं बटालियन के जवान बस से श्रीनगर की तरफ पंटाचैक बेस पर जा रहे थे। जैसे ही बस पंपोर से गुजरी मारुति कार में घात लगाए दो फिदायीन हमलवारों ने सीआरपीएफ की इस बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. बस के आगे के दोनों टायर फट गए और गाड़ी जहां की तहां रुक गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।