दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। आयोग ने कहा है कि 14 जुलाई से इस मामले में सुनवाई शुरू कर दी जाएगी। आयोग ने पहले भी विधायकों को इस बारे में नोटिस भेजा था। नोटिस में कहा गया है कि सुनवाई के दौरान विधायक खुद पेश हों। आयोग ने इस मामले में एक नोटिस याचिका दाखिल करने वाले प्रशांत पटेल को भी भेजा है। इसी याचिका के बाद केजरीवाल के 21 विधायकों पर सदस्यता जाने की तलवार लटकी पड़ी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।