साध्वी प्रज्ञा की जमानत पर फैसला आज संभव
(India)
मुंबई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष कोर्ट मालेगांव बम धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जमानत पर आज फैसला कर सकती है। पिछले सप्ताह सध्वी की याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए आज की तारीख तय की थी। आपको बता दें कि साध्वी पिछले 8 साल से मालेगांव बम धमाके के आरोप में जेल में है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में साध्वी सहित 6 आरोपियों को क्लीन चिट दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।