पंपोर आतंकी हमले के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट
(India)
पंपोर आतंकी हमले के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि पंपोर हमले में फरार दो आंतकी एक कार में राजधानी दिल्ली की तरफ भागे हैं। इस सूचना के मिलने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी थानों के थानाध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने-अपने इलाके में सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार की खासतौर से जांच करें। कार जम्मू-कश्मीर नंबर की है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर में सेना व आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी जम्मू-कश्मीर नंबर की स्विफ्ट कार से भागने में कामयाब हो गए थे, जबकि दूसरों को जवानों ने मार गिराया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।