रांची में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर परिषद की बैठक आयोजित हुई ..जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, झारखंड के सीएम रघुवर दास, पश्चिम बंगाल के योजना मंत्री आशीन बनर्जी और ओडिसा के वित्त मंत्री प्रदीप कुमार सहित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए..करीब तीन घंटे चली बैठक में मुख्यरुप से 12 मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें पचास फीसदी मामलों को मुख्यसचिव स्तर पर ही सुलझा लिया गया...बैठक में बिहार, झारखंड और ओडिसा के आपसी समस्याओँ का समाधान भी किया गया..गृहमंत्री ने बताया कि कुछ प्रमुख मुद्दे राज्यों के बंटवारे के समय से चले आ रहे थे जिन्हें सुलझावा आवश्यक था..इनमें पेंशन विवाद,बिहार और परिवहन विभाग का मामला शामिल था..बैठक के बाद गृहमंत्री ने झारखंड में नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की बात भी कही..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।