जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमलों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने दो जुलाई को होने वाली इफ्तार पार्टी में पाकिस्तान के उच्चायुक्त को न बुलाने का निर्णय लिया है। बताया जाता है कि पंपोर हमले पर पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बेतुका बयान दिया था, जिससे आरएसएस नाराज है। बासित ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा था कि यह रमजान का महीना है, अभी इफ्तार की पार्टी है। उस पर बात करें, पार्टी का आनंद लें। एमआरएम ने अपनी इफ्तार पार्टी में पाकिस्तान जैसे मुस्लिम राष्ट्रों समेत कई देशों के राजदूतों को निमंत्रण दिया गया था। गौरतलब है कि पंपोर में 25 जून को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद हो गए थे जबकि जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए थे। पाकिस्तन के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।