अब आबकारी विभाग दर्ज करेगा आॅनलाइन शिकायतें
(India)

शराब की दुकान तय समय के बाद खुली तो आप भी शिकायत कर सकते है...इसके लिए आपको विभाग के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे....अब आप अपनी शिकायत आॅनलाइन कर सकते है और इसके अलावा अवैध शराब की बिक्री, हथकढ शराब बनाने और शराब में मिलावट जैसी सभी शिकायतें राज्य में आबकारी विभाग आॅनलाइन दर्ज करेगा....शिकायतकर्ता को रजिस्ट्रेशन नंबर देने के साथ ही तीन दिन में शिकायत का निस्तारण कर रिपोर्ट भी आॅनलाइन भेजी जाएगी....दरअसल ये पहल शिकायतकर्ताओं की कार्यालय में भीड़ कम करने और अवैध शराब व्यापारियों की धरपकड़ को लेकर की जा रही है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।