रेल कर्मचारियों ने किया 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान
(India)
रेल कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रेलवे के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने यदि अपनी गलत नीतियों और कर्मचारी विरोधी फैसले को वापस नहीं लिया तो आवागमन करने वाली देशभर की कुल गाड़ियों के पहिए जाम कर दिए जाएंगे। इस हड़ताल में सभी केंद्रीय विभागों के सभी स्तर के 32 लाख से ज्यादा कर्मचारी भाग लेंगे. यह वर्ष 1974 के बाद पहली बार सबसे बड़ी हड़ताल होने जा रही है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।