18 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र
(India)
संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति मानसून सत्र का कार्यक्रम तय करने के लिए हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस मानसून सत्र में कई अहम बिल पास होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि पिछले दो सत्रों में ठीक से काम नहीं हो पाया था और कांग्रेस के विरोध के चलते कई अहम बिल जिनमें जीएसटी शामिल है लटक गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।