जल्द ही हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में अगले एक-दो दिनों में फेरबदल हो सकता है. पीएम मोदी के विदेश दौरे से पहले सरकार इस बड़े काम को अंजाम देने की कोशिश में लग गई है. पीएम मोदी 6 जुलाई को विदेश दौरे पर रवाना होनेवाले हैं. इसके पहले ही लंबे समय से कयास लगाए जा रहे कैबिनेट फेरबदल को अमली जामा पहनाया जा सकता है. यूपी विधानसभा चुनाव के पहले ही फेरबदल किए जाने की बात कही जा रही थी. यह बदलाव दो साल की रिपोर्ट के आधार पर किया जा रहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।