शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार आज
(India)
शिवराज सिंह चैहान की सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई है. मंत्रिमंडल का विस्तार 30 जून को किया जाएगा, जिसके बाद शाम को पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. गौरतलब है कि अभी सरकार में 22 मंत्री हैं, जिनमें 18 कैबिनेट रैंक के और 4 राज्य मंत्री हैं. मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में कुछ सीनियर मंत्रियों को हटाए जाने कि अटकलें लगाई जा रही हैं. वहीं माना जा रहा है कि शिवराज अपने मंत्रिमंडल में 7 से 8 नए सदस्यों को शामिल कर सकते हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।