हरियाणा रोडवेज का किराया बढ़ा
(India)

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। दो घंटे से ज्यादा चली कैबिनेट की बैठक में 27 मुद्दों पर चर्चा हुई. कई अहम प्रस्तावों को कैबिनेट ने हरी झंडी भी दी है। वहीं हरियाणा रोडवेज का किराया बढ़ाने का फैसला किया गया। अब रोडवेज का किराया अब 75 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 85 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। सरकार ने दलील दी है कि रोडवेज के लगातार बढ़ते घाटे के चलते ये फैसला लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।