भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए जयपुर के कांवटिया अस्पताल के कैशियर रामसिंह को 14 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ,,, कैशियर यह राशि कपड़ों की धुलाई का बिल पास करने और टेंडर को आगे जारी करने की एवज में ले रहा था ,,, जांच अधिकारी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि परिवादी की ओर से कपड़ो की धुलाई का बिल पास करने और टेंडर को आगे जारी रखने के लिए 21 हजार रूपए रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत को पुख्ता करते हुए एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी को 14 हजार रूपए रिश्वत की राशि लेते कांवटिया अस्पताल के पास ही निजी अस्पताल के कैंटिन से गिरफ्तार कर लिया ,,, उन्होनें बताया कि पूछताछ में कांवटिया के पीएमओ डॉ. अजय श्रीवास्तव और स्टोर कीपर हरीश शर्मा का भी नाम सामने आया है ,,,मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।