विदेशी बाजारों में मजबूती के चलते घरेलू शेयर बाजार में बड़ी उछाल देखने को मिली है। भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स करीब 202 अंक चढ़कर 26,944 के स्तर पर पहुंच गया है वहीं निफ्टी 8262 के ऊपर कारोबार कर रहा है। जून के वायदा एवं विकल्प कारोबार की समाप्ति और ब्रेक्जिट से जुड़ी आशंकाएं धीरे-धीरे कम होने के कारण बाजार को मजबूती मिली है। सेंसेक्स में तेजी का यह लगातार चैथा दिन था। कारोबारियों के मुताबिक रूपए में मजबूती से भी सूचकांक को बल मिला। इसके अलावा जून महीने के वायदा एवं विकल्प खंड के आखिरी कारोबार में प्रतिभागियों द्वारा शार्ट-कवरिंग से भी बाजार में तेजी आई। मंत्रिमंडल द्वारा कल सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी समेत अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने वाले कई नीतिगत फैसलों ने भी निवेशकों को आकर्षित किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।